विकास प्रस्फुटन समिति बड़ौद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया ।
11 Mar 2026

विकास प्रस्फुटन समिति बड़ौद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया ।
बड़ौद। नगर विकास प्रस्फुटन समिति बड़ौद वार्ड क्रमांक 11 द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें सभी महिलाओं को आमंत्रित किया गया एवं सबसे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग महिला गंगाबाई का माला पहनाकर स्वागत किया एवं सभी महिलाओं का तिलक तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा महिलाओं की शक्ति कितनी है पहचान के लिए उनको महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया । बताया गया कि जहां नारी की पूजा सम्मान, आदर होता है ! वहां पर देवता निवास हैं इसलिए हम हमारे घर की बहू बेटियों का सम्मान करें एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ऊपर भी बात की गई सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई परामर्शदा राजेंद्र सिंह लवंशी तथा परामर्श दाता सुनीता सूर्यवंशी द्वारा बताया गया जो भी नारियों के लिए योजनाएं सरकार द्वारा बनाई गई है । मध्य प्रदेश शासन द्वारा का योजना को लागू किया गया है जैसे लाडली बहन योजना की विधवा पेंशन योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी विस्तृत रूप से बताई गई तथा गर्मियों के दिन शुरू हो गए हे सभी महिलाओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। परामर्श दाता सुनीता सूर्यवंशी द्वारा अध्यक्ष सचिव सदस्य बीएसडब्ल्यू छात्र msw पूर्व छात्र उपस्थित रहे तथा नव नियुक्त cm इंटर्न विद्या सूर्यवंशी, पूर्व छात्र एवं सदस्य पूजा सूर्यवंशी, समिति के सदस्य किरण सूर्यवंशी सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।