क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
11 Mar 2026

क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
खातेगांव। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर नेमावर रोड स्थित होंडा शोरूम खातेगांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा के लिए समाज में व्याप्त अनेक कठिनाइयों का सामना किया और शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महेश बागवान, विकास सैनी, संदीप बागवान सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।