बदायूं:दातागंज के होटल में दो छात्राएं मिलने से हड़कंप, पुलिस ने की छापेमारी ।
11 Mar 2026

बदायूं:दातागंज के होटल में दो छात्राएं मिलने से हड़कंप, पुलिस ने की छापेमारी ।
बदायूं:दातागंज के होटल में दो छात्राएं मिलने से हड़कंप, पुलिस ने की छापेमारी बदायूं। जनपद के दातागंज नगर स्थित एक होटल में दो छात्राएं मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने होटल पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार होटल के एक कमरे से दो छात्राएं मिलीं, जिनमें से एक छात्रा स्कूल ड्रेस में थी।बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद होटल पहुंची थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्राओं सहित होटल में मौजूद लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की।पूछताछ के बाद पुलिस ने छात्राओं के परिजनों को थाने बुलाया और उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रशासन होटल के संचालन और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहा है।