हरदोई की आर सीटी और क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा वित्तीय साक्षरता केंद्र
10 Mar 2026

हरदोई की आर सीटी और क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा वित्तीय साक्षरता केंद्र
हरदोई की RSETI में CRISIL Foundation द्वारा वित्तीय साक्षरता केंद्र के स्टाफ का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया" हरदोई। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में बृहस्पतिवॉर को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सी एफ एल माधोगंज, सी एफ एल संडीला और सी एफ एल कोथावां , सी एफ एल अहिरोरी ,सी एफ एल शाहाबाद, सी एफ एल ब्लाक टोडरपुर अशोक कुमार ब्लाक पिहानी अर्चना देवी हरपालपुर के सभी स्टाफ ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में वित्तीय साक्षरता, रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान क्रिसिल एवं क्रिसिल फाउंडेशन, बचत निवेश , बीमा, एकीकृत बैंकिंग लोकपाल, भारतीय बैंकिंग प्रणाली , पेंशन, ऋण साइबर फॉर्ड डिजिटल अरेस्ट ,सी-केवाईसी, री-केवाईसी, ई-केसीसी , भूमिका, सी एफ एल कार्यक्रम के एन्ड आउट कम, आर बी आई के 13 मॉड्यूल, डिमांड सर्वे एवं विलेज इन्फॉर्मेशन फॉर्मेट, CIMS पोर्टल, और PMJDY, NPS तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण सत्र का संचालन कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर अनुपम तिवारी द्वारा किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रशिक्षण फील्ड स्टाफ की क्षमता वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।
Advertisement
Advertisement