स्वागत है आपका हरदोई के उस जादुई इलाके में, जिसे दुनिया 'नुमाइश चौराहा'
10 Mar 2026

स्वागत है आपका हरदोई के उस जादुई इलाके में, जिसे दुनिया 'नुमाइश चौराहा'
*स्वागत है आपका हरदोई के उस जादुई इलाके में, जिसे दुनिया 'नुमाइश चौराहा' कहती है, लेकिन यहाँ की जनता इसे 'यमराज का वेटिंग रूम' मान चुकी है* फिर वही हुआ जिसका डर था— 'रफ्तार का कहर'। एक गाड़ी खिलौने की तरह हवा में उछली और डिवाइडर को चूमते हुए पलट गई। बगल में ही कोतवाली शहर के शूरवीर बैठे थे, सामने पिकेट तैनात थी, लेकिन साहब... पुलिस वालों की नजर शायद कहीं और थी। भला हो उन राहगीरों का जिन्होंने 'सिस्टम' के भरोसे बैठने के बजाय खुद मोर्चा संभाला और लोगों को बाहर निकाला।" "अब जरा हमारे नगर पालिका प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के लिए जोरदार तालियां बजनी चाहिए! साहब ने पूरा घंटाघर रोड डग्गामार बसों के संचालकों को 'दान' में दे दिया है। बीच सड़क पर डग्गामार बसें ऐसे सीना तानकर खड़ी होती हैं जैसे रोड उनके मालिकों की वसीयत हो। क्या ट्रैफिक पुलिस का काम सिर्फ बेचारे हेलमेट भूलने वाले आम आदमी को घेरना है? इन बस माफियाओं के सामने आते ही पुलिस की 'लाठी' तेल पीने क्यों चली जाती है?" "शहर की सड़कों पर खून बह रहा है, कई घर उजड़ चुके हैं, लेकिन प्रशासन की नींद फेविकोल के जोड़ से भी मजबूत है। क्या नगर पालिका के अफसरों ने शहर को बस संचाल