क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा डिजिटल वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीणों को
10 Mar 2026

क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा डिजिटल वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीणों को
क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा डिजिटल वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीणों को किया गया जागरूक हरदोई। डिजिटल वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अवसर पर क्रिसिल फाउंडेशन की ओर से विकास खंड टोंडरपुर के ग्राम उमरौली में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, सुरक्षित लेन-देन तथा विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में क्रिसिल फाउंडेशन हरदोई के सीबीओ अनुपम तिवारी ने उपस्थित ग्रामीणों को डिजिटल वित्तीय सेवाओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में यूपीआई, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग करके लोग घर बैठे सुरक्षित और आसान तरीके से लेन-देन कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए और किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल या संदेश से सावधान रहने की सलाह दी। इस अवसर पर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बचत की आदत को बढ़ावा देने और बैंकिंग सेवाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बैंकिंग तथा डिजिटल भुगतान से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका समाधान मौके पर ही किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को डिजिटल वित्तीय सेवाओं का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
Advertisement
Advertisement