पेट्रोल डालकर जलाए गए जैसलाल सरोज ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
10 Mar 2026

पेट्रोल डालकर जलाए गए जैसलाल सरोज ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
पेट्रोल डालकर जलाए गए जैसलाल सरोज ने इलाज के दौरान तोड़ा दम ज्ञानपुर क्षेत्र के पिपरगांव में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने अब और भी दर्दनाक मोड़ ले लिया है। हैंडपंप की पाइप मांगने गए जैसलाल सरोज (50) पर पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलसे पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जैसलाल सरोज पर ग्राम प्रधान पति रामनायक यादव और उनके पुत्र पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया गया था। घटना में गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, फिर हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। अब इस घटना को लेकर गांव और इलाके में न्याय की मांग तेज हो गई है।
Advertisement
Advertisement