शिक्षा में नवाचार और शोध की पहचान,,,
डॉ अशोक यादव को मिला बेस्ट टीचर नेशनलअवॉर्ड
10 Mar 2026
रिपोर्टर-- अनुरुद्ध कौरव
भोपाल - ज्ञानोदय होनॉरी डॉक्टरेट अवॉर्ड फाउंडेशन द्वारा समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने हेतु एक गरिमामय समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीकमगढ़ के विधायक श्री राकेश गिरी गोस्वामी उपस्थित रहें। साथ ही श्री आनंद सिंह (चीफ इंजीनियर), डॉ सुनील पांडे एवं डॉ महेश प्रसाद मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई।
फाउंडेशन द्वारा यह सम्मान पाँच विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्यों के लिए ग्राम आरी जिला नर्मदापुरम के डॉ अशोक कुमार यादव को बेस्ट टीचर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डॉ अशोक कुमार यादव ने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा के प्रति समर्पण, सतत शैक्षिक शोध, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा पद्धति में नवीन प्रयोग और नवाचार के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवचेतना और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा मिला है, जो अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
यह सम्मान समारोह सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलीटेक्निक कॉलेज, भोपाल में आयोजित किया गया। इस उपलब्धि पर समाज, परिजन, स्नेहीजन एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ अशोक यादव को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।








