बदायूँ। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब पहले से ज्यादा सख्त हो गया है।
09 Mar 2026

बदायूँ। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब पहले से ज्यादा सख्त हो गया है।
बदायूँ। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब पहले से ज्यादा सख्त हो गया है। परिवहन विभाग की ओर से नई व्यवस्था लागू करते हुए 16 मार्च से सैन्सर युक्त ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर ही ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य कर दिया गया है। टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) जारी किया जाएगा।जानकारी के अनुसार, बदायूँ के बिल्सी रोड स्थित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ट्रैक को आधुनिक सैन्सर प्रणाली से लैस किया गया है, जिससे ड्राइविंग टेस्ट पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराया जा सकेगा।परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अब अभ्यर्थियों को वाहन चलाने की वास्तविक क्षमता के आधार पर ही ड्राइविंग लाइसेंस मिलेगा। सैन्सर युक्त ट्रैक पर गाड़ी चलाते समय यदि कोई गलती होती है तो सैन्सर तुरंत उसे रिकॉर्ड कर लेंगे, जिससे मानवीय हस्तक्षेप की संभावना खत्म हो जाएगी।इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सख्त और पारदर्शी हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और योग्य चालकों को ही लाइसेंस जारी करना है।
Advertisement
Advertisement