बरुआ सागर: विवादित टिप्पणी को लेकर हिंदू संगठनों में रोष, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
09 Mar 2026
रिपोर्टर-- प्रथम श्रीवास्तव
बरुआ सागर (झांसी) | मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा गौ माता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज की माताजी के विरुद्ध की गई अशोभनीय एवं अमर्यादित टिप्पणी को लेकर हिंदू समाज में भारी आक्रोश है। इस संबंध में आज हिंदू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष बरुआ सागर को एक शिकायती ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्यवाही की मांग की।
हिंदू नेता वीरेन्द्र सिंह ठाकुर और मनोज शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने गौ माता और पूज्य महाराज जी की माताजी के खिलाफ अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इस टिप्पणी से न केवल विश्व हिंदू महासंघ बल्कि समस्त हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मौलाना द्वारा इस प्रकार के बयान देश और प्रदेश का सांप्रदायिक माहौल खराब करने के उद्देश्य से दिए जा रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि ऐसे अराजक तत्वों पर अविलंब लगाम नहीं लगाई गई, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे | ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से वीरेन्द्र सिंह ठाकुर , मनोज शर्मा, लखन प्रजापति एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित रहे |








