बरुआ सागर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 'उड़न परी' पी.टी. उषा के चित्र के साथ सम्मानित हुईं महिला खिलाड़ी
09 Mar 2026
रिपोर्टर-- प्रथम श्रीवास्तव
बरुआसागर (झांसी) | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर आज बरुआ सागर मंडल में नारी शक्ति के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) मीनू राजावत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झाँसी महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान खेल के क्षेत्र में नगर और जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। महानगर जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी श्वेता राय सहित राज्य स्तरीय खिलाड़ी आयत, दीक्षा, अचला, पिंकी, पूजा और निर्जला को भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य पी.टी. उषा का चित्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा "महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। खेल के मैदान से लेकर सामाजिक सेवा तक, उनका योगदान वंदनीय है। पी.टी. उषा जैसी विभूतियां हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
इसके साथ ही सामाजिक और संगठन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका सोनिया, नगर संयोजिका सपना और सह-संयोजिका शिवानी को कतार भेंट कर सम्मानित किया गया।
नारी शक्ति को समर्पित इस गरिमामयी समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे | जिनमें मुख्य रूप से सुशीला कुशवाहा (नगर पालिका अध्यक्ष), अमित साहू (जिला महामंत्री), रूपेश नायक (मंडल अध्यक्ष), रिंकू परिहार (अध्यक्ष, फिजिकल एजुकेशन वेलफेयर,)रानू देवलिया, नेहा बिरथरे, गायत्री पुरोहित, अंजली बिरथरे, रानी बिरथरे, उर्मिला साहू, शोभा विश्वकर्मा व अन्य लोग सम्मिलित रहे |








