सुसनेरः क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम खनोटा में रविवार को एक किसान के खेत में अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना सामने आई, जिससे किसान की महीनों की मेहनत पलभर में राख हो गई।
08 Mar 2026
Reporter-- Ram chandra
सुसनेर जानकारी के अनुसार ग्राम खनोटा निवासी किसान रामलाल मीणा ने अपनी लगभग 2 बीघा जमीन की गेहूं की फसल काटकर खेत में एकत्रित कर रखी थी। इसी दौरान अचानक अज्ञात कारणों से फसल में आग लग गई। आग लगते ही खेत में रखी गेहूं की फसल ने तेजी से आग पकड़ ली और देखते ही देखते करीब 25 क्विंटल गेहूं जलकर नष्ट हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड वाहन भी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस आगजनी की घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।








