नवांकुर संस्था के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
08 Mar 2026

नवांकुर संस्था के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
आगर मालवा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड बडौद - सेक्टर क्रमांक 02 सुदवास नवांकुर संस्था कर्मधारी सेवा संस्थान सुदवास के अंतर्गत आने वाली ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का आयोजन स्वामी विवेकानन्द बाल विद्या निकेतन कडवाला विद्यालय में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रामनारायण देवड़ा वरिष्ठजन समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता, कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवनसिंह आंजना ग्राम विकास संयोजक, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक मदन लाल मालवीय मंचासिन अतिथि रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां शारदे का दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन किया गया उसके बाद सभी अतिथियों का तिलक लगाकर भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। विकासखंड समन्वयक मदनलाल मालवीय ने प्रशिक्षण की भूमिका रखते हुए प्रथम सत्र लिया उन्होंने बताया कि शासन ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का गठन इसलिए किया क्योंकि शासन की जो जन कल्याणकारी योजना है उनको जन-जन तक एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक कैसे पहुंचाया जाए,नवांकुर संस्था अपने सेक्टर में किस प्रकार कार्य करती है एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां के क्या कार्य है इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। जीवनसिंह आंजना द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं ग्राम विकास किस प्रकार से किया जाए इसकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनारायण देवड़ा द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान के प्रारंभिक गठन से लेकर नानाजी देशमुख के जीवन परिचय के बारे में बताया गया और आज के समय में सामाजिक कार्यकर्ता को समाज के बीच में किस प्रकार से काम करना है यह बताया गया। द्वितीय सत्र मास्टर ट्रेनर नारायण सिंह आंजना परामर्शदाता द्वारा लिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां को अपने ग्राम में समाज के कल्याण के लिए कई प्रकार से कार्य कर सकते हैं जैसे शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार बारिश के समय हम वृक्षारोपण करके पर्यावरण को प्रदूषण होने से बचा सकते हैं अभी गर्मी के समय में पक्षियों का ध्यान रखते हुए उनके लिए जल की व्यवस्था कर सकते हैं,पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे गर्मियों में उनको पानी उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और सभी का सामूहिक चाय अल्पाहार किया गया। इस क्षमतावर्धन प्रशिक्षण में दिलीप कुमार गहलोत नवांकुर संस्था अध्यक्ष सुदवास, जितेंद्रसिंह राजपूत नवांकुर संस्था सुदवास सचिव, कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्रसिंह, सुरेश राठौर परामर्शदाता, बहादुर सिंह आंजना अध्यक्ष ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कडवाला, घनश्याम राठौर सचिव, धन सिंह अंजना कोषाध्यक्ष, दशरथ सिंह आंजना सदस्य,श्री जसवंतसिंह आंजना सदस्य, दीपक राठौर भीमाखेड़ी प्रस्फुटन समिति सदस्य, लक्ष्मणसिंह पाडल प्रस्फुटन समिति, कम्युनिटी लीडरशिप के छात्र कुलदीपसिंह राजपूत,छात्रा पूजा जोगचंद, नवांकुर सखी एवं शिक्षिका पूजा सूर्यवंशी विद्यालय के शिक्षक कमल राठौर शिक्षिका रवीना सूर्यवंशी, पर्वतसिंह आंजना, तोलाराम आंजना,आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार गहलोत कर्मधारी सेवा संस्थान सुदवास अध्यक्ष द्वारा किया गया कार्यक्रम का आभार परामर्शदाता सुरेश राठौर द्वारा किया गया।