अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
08 Mar 2026
Reporter-- Ashok Rathore
आगर-मालवा। सोयत वार्ड 13 में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया विदित हो कि शासन निर्देशानुसार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के फिट इंडिया वुमेन्स विक का आयोजन 6 से 8 मार्च तक आयोजन किया जाना है इसी उपलक्ष्य में सोयत वार्ड 13 के आंगनवाड़ी केंद्र पर महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर द्वारा fit India women's week के तहत मैं स्वस्थ्य रहूंगी , सुरक्षित रहूंगी और जागरूक होने की शपथ दिलवाई गई, विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के साथ 112, 1098, 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रशासक मनीषा चौबे द्वारा सखी सेंटर की जानकारी और सुविधाओं के बारे में बताया, सेंटर एडमिसंट्रेटर शिखा निगम द्वारा स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई काउंसलर प्रिया सोलंकी ने योग और व्यायाम के महत्व को लेकर जानकारी दी खानपान संबंधी जानकारी भी गई। कार्यक्रम में सोयत की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं और महिलाओं की उपस्थिति रही । कार्यक्रम के अंत में जिज्ञासा का समाधान भी किया गया।








