बर्तन व्यापारी अभय गुप्ता के निधन से पिहानी में शोक,पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
08 Mar 2026

बर्तन व्यापारी अभय गुप्ता के निधन से पिहानी में शोक,पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
नगर के प्रतिष्ठित लोहिया परिवार के सदस्य और प्रमुख बर्तन व्यवसायी अभय गुप्ता के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार सुबह लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारिक और सामाजिक हलकों में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने व्यक्त किया दुख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर के नेतृत्व में पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इनकी रही उपस्थिति श्रद्धांजलि सभा में लखनऊ मंडल अध्यक्ष संजय सिंह,मंडल महासचिव मुकेश सिंह,जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू, प्रवीण सिंह राजन हरदोईया और जिला सचिव नवनीत कुमार राम जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। साथ ही नगर अध्यक्ष सागर पाण्डेय,पत्रकार नीरज अवस्थी (गौरिया),अमित अवस्थी (मंसूर नगर),बबलू प्रजापति मीरा गैस एजेंसी के प्रबंधक दुर्गेश पाण्डेय, समाजसेवी अखिलेश बाजपेई, और पत्रकार रजनीकांत त्रिपाठी (सिरसा) विजय प्रताप सिंह गुड्डू जरेली,राजीव मिश्रा राजू, ऋषिकांत मिश्रा मंसूर नगर,ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। शोक सभा में शामिल अन्य गणमान्य सभा में फूल सिंह यादव,सरोज शर्मा और बाबा मैरिज लॉन के मैनेजर वेद प्रकाश पाल सहित भारी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। टड़ियावां ब्लॉक अध्यक्ष आदिल गाजी, इस्लाम हाशमी, सुनील राठौर, अनिल राठौर, सुधीर राठौर और हैरत पिहानवी ने दिवंगत व्यापारी को याद करते हुए इसे नगर के लिए एक बड़ी अपूर्णीय क्षति बताया।