हरदोई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर
08 Mar 2026
Reporter- Ashok Kumar
हरदोई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसीटी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डीडीएम नाबार्ड आदित्य शर्मा ने की। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र अहिरोरी, संडीला और शाहाबाद के स्टाफ ने प्रतिभाग कर महिलाओं को वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर सीबीओ अनुपम तिवारी ने और टोडरपुर अशोक कुमार अर्चना देवी महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, बचत की आदत, डिजिटल लेन-देन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।
इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड आदित्य शर्मा, एलडीएम अरविंद रंजन एवं अन्य अतिथियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में डीडीएम नाबार्ड आदित्य शर्मा एवं एलडीएम अरविंद रंजन द्वारा उपस्थित महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी प्राप्त की।








