सुरियावां में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय बीएससी छात्र की मौत
07 Mar 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
सुरियावां में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय बीएससी छात्र की मौत
भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दुखद हादसा हो गया। बहुता चकडाही गांव निवासी 19 वर्षीय बीएससी छात्र सूरज यादव की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना भदोही–जंघई रेल खंड पर सुरियावां रेलवे स्टेशन के पश्चिम कैड़ा ग्राम सभा के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।








