अनेकता में एकता ही होली पर्व का संदेश,, मधुबाला
उगापुर स्थित सपा कैंप कार्यालय पर आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
06 Mar 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
अनेकता में एकता ही होली पर्व का संदेश,, मधुबाला
उगापुर स्थित सपा कैंप कार्यालय पर आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
खमरिया। रंगों का पर्व होली के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उगापुर स्थित समाजवादी पार्टी औराई विधानसभा कैंप कार्यालय पर औराई की पूर्व विधायक मधुबाला पासी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सपा के लोग शामिल हुए। होली मिलन समारोह में पहुंचने वाले लोग एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दे रहे थे। वैसे तो होली का मुख्य त्योहार तीन दिन पहले ही बीत चुका है किंतु लगता है कि यह दौर अभी पूरे मार्च तक चलता रहेगा जहां राजनीतिक पार्टियों और संस्थाएं होली मिलन समारोह करके एक दूसरे के प्रति आपसी भाईचारा और सौहार्द का वातावरण बनाने में लगे रहेंगे। होली मिलन समारोह में सपा की पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने आए हुए लोगों के प्रति आभार जताते हुए स्वयं अपने हाथों से अबीर और गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई दी। उनके पति सी एल सौरभ भी आने वाले हर किसी को बधाई देने में लग रहे। उक्त कार्यक्रम में तरह-तरह के होली गीतों का भी लोग आनंद लेते रहे साथ ही गुझिया का जलपान कर लोगों ने पूर्व विधायक मधुबाला पासी को होली की बधाई दी। इस मौके पर भदोही विधायक जाहिद बेग समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव के अलावा ओम प्रकाश यादव नगीना सिंह प्रमिला यादव दिवाकर शुक्ला केस नारायण यादव विनोद शुक्ला, इजहार, राम बहादुर पासी डॉक्टर सनवारूल हक महेंद्र पासी गुलाब यादव बैजनाथ यादव कल्लू सिंह विनोद यादव सीताराम यादव अंजनी शुक्ला हृदय नारायण कुसुम मौर्य रीता वर्मा धर्मेंद्र यादव गीता प्रजापति सहित बड़ी संख्या में जनपद से लेकर औराई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने कहा होली का त्यौहार रंगों का वह त्यौहार है जो जीवन में खुशियों से जुड़ा है। कहा कि इस पर्व के दिन लोग लोग न सिर्फ रंग लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं बल्कि उनका आशीर्वाद भी लेते हैं। कहा कि भारतीय संस्कृति पूरे विश्व की एक ऐसी संस्कृति है जिसमें वसुदेव कुटुंबकम की अवधारणा समाहित है। कहा कि हम भले ही अलग-अलग हैं लेकिन यह पर्व हमें अनेकता में एकता का संदेश देता है। कहा कि इस पर्व पर तमाम ऐतिहासिक बातें सुनी जाती हैं लेकिन सच में देखा जाए तो हमारा देश एक अलग ही पूरी दुनिया में महत्व रखता है जहां पर लोग एक दूसरे के सुख-दुख में सहभागी होते हैं और कुछ करने के लिए मन में प्रबल इच्छा भी रखते हैं। कहा कि हम एक दूसरे का सम्मान करें किसी का अनादर न करें ऐसी अवधारणा भारतीय पर्व से ही सीखने को मिलती है। कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में एक नई तस्वीर दिखाई देगी जब सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनेगी तथा समाज का हर तबका इस पर्व की तरह खुशियों का त्यौहार मनाता हुआ दिखाई देगा।








