होली से पहले सड़कों पर उतरा प्रशासन, औराई खमरिया में फ्लैग मार्च
02 Mar 2026

होली से पहले सड़कों पर उतरा प्रशासन, औराई खमरिया में फ्लैग मार्च
खमरिया औराई खमरिया आगामी होलिकोत्सव व होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज कस्बा खमरिया में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त फ्लैग मार्च किया। इस दौरान औराई क्षेत्राधिकार राजीव कुमार सिंह औराई थाना अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी खमरिया पुलिस चौकी इंचार्ज एस खान ने स्थानीय पुलिस बल के साथ संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसी तरह राजीव कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी औराई व उपजिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी द्वारा थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत घोसिया में पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया प्रशासन का स्पष्ट संदेश — त्योहार मनाएं, लेकिन शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें। अफवाहों से बचें, सौहार्द बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
Advertisement
Advertisement