अलीगंज के खरसुलिया गढ़ी में हरे पेड़ों की कटाई, थानाध्यक्ष बोले– वन विभाग में कराएं शिकायत
01 Mar 2026

अलीगंज के खरसुलिया गढ़ी में हरे पेड़ों की कटाई, थानाध्यक्ष बोले– वन विभाग में कराएं शिकायत
एटा जनपद के अलीगंज क्षेत्र के नयागांव थाना अंतर्गत गांव खरसुलिया गढ़ी में हरे पेड़ों की कटाई का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि गांव गढ़ी में फेरू सिंह राठौर के हरे पेड़ों को धर्मेश, बंटू, हरिसिंह पुत्र गण, जगपाल व शिवजी सहित तीन अन्य लोगों द्वारा काट दिया गया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में जब थानाध्यक्ष नयागांव से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि पेड़ों की कटाई से संबंधित शिकायत वन विभाग में दर्ज कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष वन विभाग में रिपोर्ट दर्ज कराए, जिसके बाद विभागीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।