एचपीवी वैक्सीन का जिला चिकित्सालय आगर-मालवा में शुभारंभ
01 Mar 2026

एचपीवी वैक्सीन का जिला चिकित्सालय आगर-मालवा में शुभारंभ
आगर-मालवा। जिले की किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल करते हुए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय आगर-मालवा में किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ़ संकल्प और विश्वास के साथ देशभर में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से यह अभियान प्रारंभ किया गया है। जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार ने फीता काटकर एचपीवी टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के लगभग 99 प्रतिशत मामलों का प्रमुख कारण एचपीवी वायरस है, जिससे बचाव के लिए यह टीका अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2026 से जिले में 14 से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की किशोरियों को यह टीका पूर्णतः निःशुल्क लगाया जाएगा। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. मनीष कुरील, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह परिहार, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर अविनाश गेहलोत, जिला वैक्सीन स्टोर कीपर जीवन नंदावत, अस्पताल प्रबंधक राहुल पंडया तथा डाटा मैनेजर शंकर बलवंतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। टीकाकर्मी ज्योति रावल एवं नीलमणि किन्दों द्वारा किशोरियों को टीका लगाया गया।
Advertisement
Advertisement