HPV वेक्सिनेशन अभियान का हुआ शुभारम्भ।
28 Feb 2026

बडौद। 14 वर्ष की बालिकाओं को लगेगी निःशुल्क HPV वेक्सिनेशन का हुआ शुभारंभ जिसमें सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और बचाव के उद्देश्य से आगर जिले एवं विकासखण्ड स्तर बडौद पर HPV वेक्सिन अभियान शुभारंभ हुआ। देश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा टीकाकरण के शुभारंभ का वर्चुअल प्रसारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद में शनिवार को देखा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज चौहान के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद बडौद में 14 वर्ष की किशोरि बालिकाओं को शनिवार से HPV वैक्सीन लगाना प्रारंभ किया गया। शासन के निर्देशानुसार HPV वेक्सिन सर्वाइकल कैंसर से बचाने में कारगर है और 14 से 15 वर्ष की आयु की बालिकाओं को शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क लगाई जा रही है। टीकाकरण शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज चौहान एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद का स्टाफ उपस्थित रहा।