वाराणसी में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजनः मुख्य अतिथि सरदार अहमद
28 Feb 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
वाराणसी के जंसा क्षेत्र के जगापट्टी गांव में शनिवार को स्व.रामसुन्दर त्रिपाठी, धनपत पहलवान, बाबा पहलवान और गंगा पहलवान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का उद्घाटन गढ़वाघाट आश्रम के शिष्य भारती प्रसाद ने फीता काटकर और पहलवानों से हाथ मिलाकर शुभारंभ किया। दंगल के मुख्य अतिथि सरदार अहमद समाज सेवक जो भदोही के खमरिया नगर से चलकर आए हैं ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में ऐसे कुश्ती का आयोजन समय-समय पर होने से पहलवानों का मनोबल बढ़ता है। शासन-प्रशासन के बीच रहकर अपनी कुश्ती का प्रदर्शन करते है। यह देश के लिए गौरव की बात है।
कुश्ती दंगल में 51 हजारी कुश्ती गोपी यादव (जगापट्टी) और शतपाल (दाढ़ी) के बीच हुआ। जिसमें गोपी की कुश्ती धारदार रही। गोपी ने जगापट्टी का गौरव बढ़ाया। शनि (तेंदुई) और रितेश (गाजीपुर) के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जो अंतिम क्षण में कुश्ती बराबरी पर छूट गई। वही कुश्ती दंगल में मंगलाबीर, जगापट्टी, डीएलडब्ल्यू, मुर्दहा, दिल्ली तेन्दुई, ककरहिया, चौबेपुर, डुहिया, छाहि, मुंगवार, कछवां, मिर्जापुर, चक्का, चमाव सहित आदि जगहों के सैकड़ो पहलवानों की कुश्ती हुई। जिसमें अधिकतर कुश्तियां इसके अलावा विकास बरियासनपुर, आकाश रुदौली, अमन मुर्दहा, सुरेंद्र तेंदुई, दीपक जगापट्टी, बृजेश, आकाश, विशाल, गौतम नचनियावीर, आकाश दूहिया सहित तमाम पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
दंगल में वाराणसी जिले के तमाम समाज सेवक और ग्राम प्रधान सपा भाजपा के नेता जिला अध्यक्ष ने इस दंगल देखने दंगल का मनोरंजन करने के लिए उपस्थित थे दंगल आयोजन में
निवेदक सुरेंद्र पहलवान जितेंद्र रजत यादव पूर्व प्रधान घनश्याम सिंह यादव प्रधान संयोजक गोपी पहलवान आदि दंगल के सदस्य गढ़ उपस्थित रहे जो दंगल शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया








