सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक
28 Feb 2026

सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक

बहराइच 28 फरवरी। सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे आरडीएसएस, बिजनेस प्लान” एवं एल.ओ.एच. इत्यादि के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत राम यश यादव द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। 
सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सांसद बहराइच व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन में तीव्रता तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाय। अधीक्षण अभियंता द्वारा आश्वस्त किया गया कि बैठक के माध्यम से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अधिशासी अभियंता बहराइच प्रवेश कुमार, कैसरगंज के जगेश कुमार, नानपारा के अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता मीटर प्रवीण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता भंडार खंड पी.सी. राम, अधिशासी अभियंता कार्यशाला तथा समस्त उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।