नालियों की नहीं होती सफाई, भरा कीचड़ मच्छरों का डेरा, बीमारी फैलने की आशंका
28 Feb 2026
Reporter-- Ajay Sharma
हरदोई : हमारे प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत मिशन की किस तरह से उड़ाई जा रही है धज्जियां आईए जानते हैं ग्राम पंचायत कौड़ा ब्लॉक बावन मोहल्ला चाराउ में आजतक नाली की सफाई नही हुई है नाली की सफाई न होने कारण रोड पर पानी भरा रहता है और यह तक की कई वार्डों की नालियों की सफाई नहीं हाेने से कीचड़ स बजबजा रहा है तो कहीं नालियों से बहकर कीचड़ रास्तों पर आने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। वार्डवासियों का कहना है कि साफ-सफाई नियमित तौर से नहीं होती। इससे नालियों में मच्छरों का डेरा है। एेसे में गर्मी में मच्छरों व गंदगी से फैलने वाली बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है। खास बात यह है कि होली का त्योहार और गर्मियों का सीजन भी आने वाला है। पर जिम्मेदार इस ओर गौर नहीं कर रहे हैं।
साफ-सफाई अब सिर्फ मुख्य मार्ग तक ही सीमित रह गई है। स्थानीय नागरीकों का कहना है कि साल में एक बार भी नालियों की सफाई होती है। इससे नालियां जाम रहती हैं। सबसे अधिक परेशानी बारिश के दिनों में होती है, क्योंकि बारिश का पानी नाली के गंदे पानी के साथ मिलकर सड़क में बहने लगता है। इससे दुर्गंध के अलावा मच्छर भी बढ़ जाते हैं, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बढ़ जाती है। अालम यह है कि यहां न तो सफाई और न ही यहां नालियों में नियमित रूप से डीडीटी पावडर का छिड़काव किया जाता है।
ऐसे में यदि जिम्मेदार इस ओर गौर नहीं करते तो परेशानी होनी तय है। वार्ड नंबर 7और 8 के कुछ स्थानीय लोगों कहना है
अगर बहुत जल्द इसका निस्तारण नहीं होता हैतो स्थानीय लोगों कोदुर्गंध के साथमलेरिया जैसी कई बीमारी का सामना करना पड़ेगा।
एेसे में गर्मी में मच्छरों व गंदगी से फैलने वाली बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है। खास बात यह है कि गर्मियों का सीजन भी आने वाला है। पर जिम्मेदार इस ओर गौर नहीं कर रहे हैं। और और सफाई कर्मी घर में बैठकर आराम करके फ्री का वेतन ले रहे है
गर्मियों के सीजन से पहले सफाई हो तो मिलेगी राहत
अगर इससे पहले नालियों की सफाई हो जाती है, तो बारिश में मच्छरों से राहत मिलेगी। वरना दुर्गंध के साथ मलेरिया बीमारी का सामना करना पड़ेगा।








