भदोही में दूध वहान नहर में पलटा उगापुर नहर के पास बाइक और ट्रैक्टर की हुई टक्कर हादसे
26 Feb 2026

भदोही में दूध वहान नहर में पलटा उगापुर नहर के पास बाइक और ट्रैक्टर की हुई टक्कर हादसे
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में उगापुर नहर के पास गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। कुछ ही देर में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र औराई ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है। हादसे में रजईपुर निवासी आशीष गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है। वह अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। अन्य घायलों को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर उगापुर नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि नहर उस समय लगभग सूखी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार को नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक नशे की हालत में था और वह रोजाना दूध लेने के लिए इसी रास्ते से आता-जाता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Advertisement
Advertisement