बदायूं:उझानी के देवनागरी इंटर कॉलेज ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए जारी किए आवश्यक दिशा।
26 Feb 2026
Reporter-- Rahul
बदायूं:उझानी के देवनागरी इंटर कॉलेज ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश उझानी। देवनागरी इंटर कॉलेज, उझानी प्रशासन ने कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी सूचना के अनुसार सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व पहुँचना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र एवं विद्यालय परिचय पत्र साथ लाना आवश्यक है। परीक्षा कक्ष में केवल पारदर्शी पेन, पेंसिल, रबर, स्केल आदि ही ले जा सकेंगे।मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। अनुचित सामग्री लाना दंडनीय होगा तथा परीक्षा समाप्ति से पूर्व कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अनुशासन बनाए रखने एवं सभी बोर्ड नियमों का पालन करने की अपील की है।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें तथा किसी भी समस्या पर शिक्षकों से संपर्क करें।
आदेशानुसार
प्रधानाचार्य
देवनागरी इंटर कॉलेज, उझानी








