पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए आज एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
25 Feb 2026

पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए आज एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन आगर-मालवा के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए आज एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आईटीआई सुसनेर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को उद्यमिता, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, शासकीय योजनाओं, कौशल विकास, मार्केटिंग, लोन प्रोसेस संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। कार्यक्रम के दौरान भारतीय डाक द्वारा डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने हेतु क्यूआर कोड लाभार्थियों को निशुल्क उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम में एमएसएमई इंदौर से सहायक निदेशक श्री गौरव गोयल एवं श्री विकास, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से सहायक संचालक उद्योग श्री राम सोलंकी, बैंक ऑफ इंडिया से शाखा प्रबंधक श्री विनय पांडेय, भारतीय डाक विभाग से श्री योगेंद्र राजपूत अपनी टीम के साथ, शासकीय आईटीआई सुसनेर जिला आगरमालवा से प्राचार्य श्री सुमित रतनपारखी, जिला रोज़गार कार्यालय से श्री संजीव पाटिल, एनएसडीसी से श्री शुभम त्रिवेदी, एवं ट्रेनिंग संस्थान एमपीआईटी से श्री हर्ष अग्रवाल सहित करीबन 190 हितग्राहियों द्वारा सहभागिता की गयी। समस्त अधिकारियों द्वारा पीएम विश्वकर्मा स्कीम की विस्तृत जानकारी दी एवं साथ ही विभिन्न समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया गया ।
Advertisement
Advertisement