अलीगंज के ससोता–दोषपुर में चोरी का खुलासा, 20 पेटी शराब समेत आरोपी गिरफ्तार
25 Feb 2026

अलीगंज के ससोता–दोषपुर में चोरी का खुलासा, 20 पेटी शराब समेत आरोपी गिरफ्तार
एटा। जनपद एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के ससोता–दोषपुर में देशी शराब की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना अलीगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी की गई 20 पेटी देशी शराब, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार किया है। घटना का विवरण वादी भानू प्रताप सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी सुमौर, थाना अलीगंज ने लिखित तहरीर दी थी कि 23 फरवरी 2026 की सुबह करीब 3 बजे उनके भाई कुलदीप की ससोता स्थित देशी शराब (कम्पोजिट) दुकान की छत काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इस संबंध में थाना अलीगंज पर मु.अ.सं. 38/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी व बरामदगी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अखिलेश पुत्र रामवीर निवासी ग्राम नगला चोखे, थाना जैथरा, जनपद एटा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद: 20 पेटी देशी शराब एक अवैध तमंचा तीन जिंदा कारतूस (315 बोर) घटना में प्रयुक्त कार विवेचना के दौरान अभियोग में धारा 307, 317(2) बीएनएस, 60(1) आबकारी अधिनियम एवं 3/25 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गई है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह उ0नि0 जयवीर सिंह उ0नि0 कपिल कुमार का0 विनय कुमार का0 अमरजीत सिंह का0 नकुल कुमार पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।