आगामी त्योहारों को लेकर बदायूँ पुलिस की पीस कमेटी बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील।
25 Feb 2026

आगामी त्योहारों को लेकर बदायूँ पुलिस की पीस कमेटी बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील।
आगामी त्योहारों को लेकर बदायूँ पुलिस की पीस कमेटी बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील डॉ0 बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा आगामी पर्व होली, रमजान माह, जुमे की नमाज, नवरोज तथा ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 25.02.2026 को पुलिस लाइन स्थित स्वामी विवेकानन्द हॉल में जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया।बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों से आपसी भाईचारे, सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं समन्वय के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों समुदायों के लोग मिल-जुलकर शांति एवं सद्भाव के साथ अपने-अपने त्योहार मनाएं और जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूस, शोभायात्रा एवं मेलों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही विगत वर्षों के आयोजनों के अनुभव साझा करते हुए आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए। एसएसपी द्वारा सभी उपस्थित व्यक्तियों से अपील की गई कि वे एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा अवांछित गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी सूचना की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करने की भी सलाह दी गई।सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट साझा न करने और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करने का विशेष आग्रह किया गया।पीस कमेटी बैठक में अरूण कुमार ए.डी.एम. ई, डॉ0 ह्रदेश कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण), विजयेन्द्र द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक नगर समस्त एसडीएम, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।जनपद पुलिस एवं प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए त्योहारों को शांति, सौहार्द और आपसी सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।
Advertisement
Advertisement