भदोही में ट्रेन से कटकर युवक की मौत पोस्टमार्टम को भेजा शव
25 Feb 2026

भदोही में ट्रेन से कटकर युवक की मौत  पोस्टमार्टम को भेजा शव
खमरिया भदोही के औराई थाना चौकी खमरिया क्षेत्र में बुधवार की सुबह में दानापुर-उधना एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस चौकी खमरिया को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस चौकी खमरिया इंचार्ज एस खान अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गोरीडीह गांव निवासी ओम प्रकाश गौंड के 26 वर्षीय बड़े पुत्र आशीष कुमार गौड़ का शव सुबह करीब 6 बजे माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। हादसा दानापुर-उधना एक्सप्रेस से हुआ है। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की मृतक के पिता ओम प्रकाश गौंड के तीन पुत्र हैं, जिनमें आशीष सबसे बड़े थे। पिताजी द्वारा बताया गया कि दिमागी संतुलन खराब होने के कारण 2 महीना तक अस्पताल में दवा चल रहा था आज सुबह ही वह मैदान करने के लिए गया था अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, थाना प्रभारी अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।