आज बदायूं: जिलाधिकारी अवनीश राय ने एनएच-530 बी निर्माण कार्य का किया निरीक्षण ।
23 Feb 2026

आज बदायूं: जिलाधिकारी अवनीश राय ने एनएच-530 बी निर्माण कार्य का किया निरीक्षण ।
आज बदायूं: जिलाधिकारी अवनीश राय ने एनएच-530 बी निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, नवंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य जनपद बदायूं में बरेली-मथुरा एक्सप्रेस-वे (एनएच-530 बी) के 166 से 179 किलोमीटर तक, बदायूं बाईपास क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य का आज जिलाधिकारी अवनीश राय ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था से निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की गति तथा निर्धारित समयसीमा के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। बताया गया कि यह परियोजना चार पैकेज में प्रगति पर है और इसे नवंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि श्रमिकों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि यह मार्ग जनपद के यातायात को सुगम बनाने एवं क्षेत्रीय विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशासन परियोजना को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है।