बैतूल में गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, छात्र समस्याओं पर हुआ मंथन
23 Feb 2026

बैतूल में गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, छात्र समस्याओं पर हुआ मंथन
बैतूल। दिनांक 22 फरवरी 2026, रविवार को गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन जिला बैतूल द्वारा जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बबली कुमरे जी, जिला उपाध्यक्ष संगीता धुर्वे जी, पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश धुर्वे जी, भीमपुर कॉलेज अध्यक्ष उमेश ककोड़िया, भीमपुर ब्लॉक अध्यक्ष पुरवा कवड़े जी, सुनील उयके जी, करण, प्रियंका सिरसाम सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने विचार साझा किए और छात्र जीवन में आने वाली शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं मूलभूत समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। विशेष रूप से भीमपुर कॉलेज की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही 1 मार्च 2026 को भीमपुर में गोंडवाना वीरांगना रानी दुर्गावती जी की मूर्ति के प्रस्तावित अनावरण कार्यक्रम को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा, छात्र-छात्राओं की भागीदारी तथा आयोजन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में माखन आहके, राम सलामे, अनिल कवड़े, प्रकाश कुमरे, मनिता उइके, कविता उइके, कोशल इवने, निशा उइके, सारिका उइके, सम्पत उइके, सालू उइके, रवीना काकोड़िया सहित अनेक साथियों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए बैठक को सफल बनाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Advertisement
Advertisement