बदायूं : में बरेली मथुरा हाईवे पर भीषण बस भिड़ंत, 3 की मौत 10 से अधिक घायल ।
22 Feb 2026
Reporter-- Rahul
बदायूं : में बरेली–मथुरा हाईवे पर भीषण बस भिड़ंत, 3 की मौत, 10 से अधिक घायल उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में बरेली मथुरा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। थाना उझानी कोतवाली क्षेत्र के सिंह हवेली के पास दो बसों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय नागरिकों ने मानवता का परिचय देते हुए बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।








