बावन चौकी के पास नाबालिक के अपहरण से सनसनी हरदोई में ढाई घंटे बाद पेट्रोल पंप के पास छोड़ा रात में बारात देखने गई थी
17 Feb 2026

बावन चौकी के पास नाबालिक के अपहरण से सनसनी हरदोई में ढाई घंटे बाद पेट्रोल पंप के पास छोड़ा रात में बारात देखने गई थी
हरदोई लोनार थाना क्षेत्र के बावन पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर नाबालिक बालिका के अपहरण की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी के अनुसार बालिका घर के बाहर स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात देखने गई थी तभी देर रात कुछ युवक उसे कर में डाल कर ले गए परिजनों को घटना की जानकारी होने पर हड़कंप कम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज वरुण शुक्ला ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच शुरू कराई आरोप है कि करीब ढाई घंटे बाद युवक बालिका को एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गया बालिका के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि पुलिस ने खुद ही आवेदन लिखवाया और उन्हें बेटी से मिलने नहीं दिया गया उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने खुद को ही नाबालिक का संरक्षक की तरह प्रस्तुत करते हुए परिजनों को दूर रखा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि परिजनों का कहना है की घटना में चार लोग शामिल थे और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा !
Advertisement
Advertisement