सुसनेर में बच्चा चोरी के शक में महिला को थाने लाया गया, पुलिस जांच में जुटी
13 Feb 2026

सुसनेर में बच्चा चोरी के शक में महिला को थाने लाया गया, पुलिस जांच में जुटी
सुसनेर। क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच शुक्रवार शाम एक महिला को संदिग्ध मानते हुए कुछ लोग उसे पकड़कर सुसनेर थाना ले पहुंचे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के मंडी चौराहे पर महिला की गतिविधियों को लेकर कुछ लोगों को संदेह हुआ। बच्चा चोरी की चर्चाओं के चलते स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रोका और थाने पहुंचा दिया। हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार की बच्चा चोरी की पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है किसी भी संदिग्ध स्थिति की जानकारी सीधे पुलिस को दें। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल रहा, जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।