राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में विदाई समारोह:10वीं के स्टूडेंट्स को किया सम्मानित,
13 Feb 2026

राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में विदाई समारोह:10वीं के स्टूडेंट्स को किया सम्मानित,
राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में विदाई समारोह:10वीं के स्टूडेंट्स को किया सम्मानित, बोर्ड परीक्षा को लेकर दिए उपयोगी टिप्स लाला नगर औराई भदोही स्थित राजकीय हाई स्कूल लाला नगर में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्था प्रधान राम सजन सोनकर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालयी जीवन के अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। भावनात्मक माहौल में छात्रों ने अपने भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की संस्था प्रधान राम सजन सोनकर ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही सपनों को साकार करने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने और नियमित रूप से एकाग्रचित्त होकर अध्ययन करने की सलाह दी में डॉ कृष्ण कुमार शर्मा विनोद कुमार त्रिपाठी राजकुमार पांडे लोकेश विपिन कुमार सहित विद्यालय स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement