बदायूं:सहसवान रेंज में तैनात चार वन दरोगाओं पर गैंगरेप का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज ।
13 Feb 2026

बदायूं:सहसवान रेंज में तैनात चार वन दरोगाओं पर गैंगरेप का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज ।
बदायूं:सहसवान रेंज में तैनात चार वन दरोगाओं पर गैंगरेप का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज बदायूं जनपद के सहसवान क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। सहसवान रेंज में तैनात चार वन दरोगाओं पर एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे कार में लिफ्ट देने के बहाने बैठाया गया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपित वन दरोगाओं सूरज मोहन, श्यामवीर, पुष्पेंद्र और देवेंद्र की सहसवान रेंज में लगभग पांच माह पूर्व तैनाती हुई थी। घटना के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए गुहार लगाई, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई न होने पर मामला न्यायालय तक पहुंचा। कोर्ट के आदेश के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।घटना को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कानून के रक्षक ही यदि ऐसे गंभीर आरोपों में घिरें, तो यह कानून-व्यवस्था और वर्दी की गरिमा पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के दावों के बीच सामने आई इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है। फिलहाल, सबकी नजरें जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।
Advertisement
Advertisement