सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली में एनीमिक गर्भवती श्रीमती रानू को रक्त चढ़ाकर 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी
13 Feb 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली में एनीमिक गर्भवती श्रीमती रानू को रक्त चढ़ाकर 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी
देवास, 12 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह द्वारा जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की प्रारंभ की है। इसके तहत गर्भावस्था में महिलाओं में एनीमिया अर्थात खून की कमी की पूर्ति करने के लिए एनीमिक गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क रक्ताधान सेवाओं के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जा रही है। गर्भवती महिलाओं में अल्प एनीमिया अर्थात हीमोग्लोबिन कम होने पर खून बढ़ाने हेतु आयरन सुक्रोज एवं एफसीएम (फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज) के इंजेक्शन गाइडलाइन के अनुसार दिए जा रहे हैं, जिससे कि वह गंभीर एनीमिया की स्थिति में न जाए। इससे स्वस्थ माँ के साथ स्वस्थ बच्चे की परिकल्पना साकार हो सकेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली में श्रीमती रानू पति श्री अल्केश कर्मा का हीमोग्लोबिन 7 ग्राम से कम होने पर खून बढ़ाने हेतु आयरन सुक्रोज एवं एफसीएम (फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज) के इंजेक्शन गाइडलाइन के अनुसार दिये जाकर रक्ताधान किया गया। इससे श्रीमती रानू गंभीर एनीमिया की स्थिति में जाने से बच जाएंगी और स्वस्थ माँ के साथ स्वस्थ बच्चे की परिकल्पना साकार हो सकेगी। सीएमएचओ ने बताया कि रोगी कल्याण समिति बागली द्वारा 500 रूपये की प्रोत्साहन राशि श्रीमती रानू को प्रदान की गई। श्रीमती रानू को पौष्टिक आहार लेने सहित मौसमी फलों एवं सब्जियों के उपयोग तथा गुड़, चना, सहजन की फली एवं पूरक पोषण आहार आदि के उपयोग के संबंध में चिकित्सकों द्वारा परामर्श भी दिया गया।