खमरिया टीएसके कैंपस में 11 फरवरी को सुबह 11 बजे पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन संपन्न हुआ।
11 Feb 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
खमरिया भदोही
नगर पंचायत खमरिया के वार्ड नंबर 9 पीपरतर कैथान के टीएसके कैंपस में 11 फरवरी को सुबह 11 बजे पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन संपन्न हुआ। मधुरानी बरनवाल पत्नी स्व. लक्ष्मी बरनवाल ने इस जमीन को दान दिया था। पुजारी उमाकांत पांडेय ने सुबह 11 बजे से पूजा प्रारंभ की, जो दोपहर 2 बजे सम्पन्न हुई। मधुरानी बरनवाल ने कहा कि नगर में पंचमुखी हनुमान जी का मंदिर नहीं था, इसलिए पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति सहित अन्य देवी देवता की मूर्ति स्थापित की जाएगी। मधुरानी बरनवाल, स्व. लक्ष्मीचन्द बरनवाल, जमीन दानकर्ता, विधायक सुपुत्र अमरदीप भाष्कर, और व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज कुमार बरनवाल ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार केसवानी, शिवजी बरनवाल, गोपीनाथ, चुन्नू दुबे, संतोष सेठ सहित अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।








