जमीन विवाद में फायरिंग, युवक की मौत, एक गंभीर
10 Feb 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
जमीन विवाद में फायरिंग, युवक की मौत, एक गंभीर
भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के जंगला बनपुरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग। गोली लगने से आशीष पुत्र फूलचंद की मौके पर ही मौत। घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी किया गया रेफर। विपक्षी पक्ष के कई लोगों पर लगाया गया फायरिंग का आरोप। सूचना पर सीओ राजीव कुमार सिंह व एएसपी शुभम अग्रवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की शुरू। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल किया गया तैनात ।








