बदायूं :डीएम एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण।
07 Feb 2026

बदायूं :डीएम एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण।
बदायूं डीएम एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा बदायूं। शुक्रवार को जिलाधिकारी बदायूं श्री अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने जिला कारागार बदायूं का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदी बैरकों, भोजनालय एवं चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर सख्ती बरतने तथा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं एसएसपी ने सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन एवं निगरानी व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।