प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा 2026' कार्यक्रम के तहत देश भर के
06 Feb 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा 2026' कार्यक्रम के तहत देश भर के सरकारी कॉलेजों और राजकीय हाई स्कूलों लालानगर के छात्रों से सीधा संवाद कर परीक्षा के तनाव को दूर करने के उपाय बताए। यह कार्यक्रम राजकीय हाई स्कूल लालानगर में प्रधानाचार्य राम सजन सोनकर के अध्यक्षता में विद्यालय में कार्यक्रम से जोड़ा गया उपस्थित अध्यापक गढ़ राजकुमार पांडे विनोद कुमार त्रिपाठी एसके शर्मा आदि उपस्थित रहे यह कार्यक्रम 6 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 4.5 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा, "पहले मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो, फिर पढ़ाई के जो विषय रखने हों, उसे रखो"।
परीक्षा पे चर्चा 2026 की मुख्य बातें और 'मैटर पेपर' (मुख्य बिंदु):
मूल मंत्र: पीएम मोदी ने छात्रों को पढ़ाई के लिए "मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो" का मंत्र दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि छात्रों को शिक्षकों से दो कदम आगे रहना चाहिए।
लक्ष्य निर्धारण: छात्रों को ऐसा लक्ष्य रखने की सलाह दी जो पहुंच में हो, लेकिन आसानी से पकड़ में न आए।
भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य: उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम, योग और पर्याप्त नींद (7-8 घंटे) के महत्व पर जोर दिया।
तनाव प्रबंधन (Stress Management): परीक्षा को उत्सव के रूप में लेने और इसे जीवन-मरण का प्रश्न न बनाने की सलाह दी गई।
पैटर्न में बदलाव: इस वर्ष का संवाद दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश कोयंबटूर, रायपुर, देव मोगरा और गुवाहाटी जैसे विभिन्न राज्यों के केंद्रों से सीधे जुड़ा था।
संवाद का उद्देश्य: यह कार्यक्रम छात्रों को परीक्षा से पहले के दबाव को कम करने और उन्हें सकारात्मक ऊर्जा देने के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत के माध्यम से परीक्षा के डर को दूर करना है।








