मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल द्वारा कार्यालय का निरक्षक किया गया। कमिश्नर द्वारा अधिशाषी अधिकारी
06 Feb 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
खमरिया भदोही
नगर पंचायत खमरिया कार्यालय पर शुक्रवार को मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल द्वारा कार्यालय का निरक्षक किया गया। कमिश्नर द्वारा अधिशाषी अधिकारी विभिन्न रजिस्टर के बारे में जानकारी प्राप्त किया । ऑनलाइन शिकायत रजिस्टर के अवलोकन में 480 शिकायत फोन पत्र के माध्यम से नाली जाम पानी लीकेज से सम्बन्धित शिकायत मिली जिसमें से सभी का निस्तारण किया जा चुका है। नगर के 15 वार्डो में 2970 घर है जिसका गृहकर 2520000 महीना वह 28 लाख सलाना वसूली होता है। 1500 मकान ऐसे है जो अभी गृहकर नहीं वसूला जा रहा है जिसका सर्व चल रहा है। जन्म मृत्यु आवेदन का रजिस्टर एक ही रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है जबकि जारी अलग अलग रजिस्टर पर किया जाता है जिससे यह जानकारी नही हो पाया कि आवेदन कितने प्राप्त हुए है। स्ट्रांग रूम लिपिक के रजिस्टरों का अवलोकन वह भवन का अवलोकन किए। सभासदों द्वारा 16/06/2005 को नगर के मुकुंदपट्टी में वृक्षारोपण के लिए पट्टा आवंटित किया गया जिसको तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए इस संदर्भ में कमिश्नर द्वारा कहा गया कि जन्म मृत्यु के आवेदन वह जारी का अलग अलग रजिस्टर होना चाहिए जिसको बनवाए। जल निकाशी की समस्या ज्यादा है जिससे कुछ किसानों के खेत डूबते है उसका निस्तारण करवाना है । कूड़े के निस्तारण की समस्या है उसका समाधान किया जाएगा। नगर के आने के लिए सभी मार्ग गड्ढे में तब्दील है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा । इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र सिंह उपजिलाधिकारी औराई श्याम मणि त्रिपाठी जगदीश दुबे अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव अध्यक्ष हाजी महमूद आलम








