बदायूं:मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कलेक्ट्रेट बदायूं का किया निरीक्षण ।
06 Feb 2026

बदायूं:मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कलेक्ट्रेट बदायूं का किया निरीक्षण ।
बदायूं:मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कलेक्ट्रेट बदायूं का किया निरीक्षण, अभिलेखों के डिजिटाइजेशन पर दिया जोर 05 फरवरी। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट बदायूं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न न्यायालयों, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, ईआरके सहित अन्य प्रभागों एवं नजारत का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और अभिलेखों की जांच की।अभिलेखागार के निरीक्षण के समय मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महत्वपूर्ण अभिलेखों का चरणबद्ध तरीके से डिजिटाइजेशन कराया जाए, जिससे रिकॉर्ड सुरक्षित रहने के साथ-साथ समय पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, सुव्यवस्थित संचालन और कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन से प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता, गति और विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
Advertisement
Advertisement