बदायूं: सहसवान के अब्बू नगर में पेड़ से टकराया वाहन, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल ।
04 Feb 2026
Reporter-- Rahul
बदायूं: सहसवान के अब्बू नगर में पेड़ से टकराया वाहन, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल सहसवान कस्बे के अब्बू नगर क्षेत्र में आज दिन में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति का वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यक्ति के बारे में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह ब्लॉक कादरचौक क्षेत्र के ग्राम ललसी नगला का निवासी बताया जा रहा है। व्यक्ति का नाम हरदीप तथा पिता का नाम सुरेश बताया जा रहा है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को मदद पहुंचाने का प्रयास किया और प्रशासन व एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।








