बदायूं:,माघमेला 2026: कछला घाट गंगा पुल पर प्रशासन का स्थलीय निरीक्षण।
31 Jan 2026

बदायूं:,माघमेला 2026: कछला घाट गंगा पुल पर प्रशासन का स्थलीय निरीक्षण।
बदायूं:,माघमेला 2026: कछला घाट गंगा पुल पर प्रशासन का स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश31 जनवरी। माघमेला 2026 की तैयारियों के दृष्टिगत कछला घाट स्थित गंगा पुल के दोनों छोरों का प्रशासन द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया गया।अधिकारियों ने पुल पर आवागमन, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मार्गों के स्पष्ट संकेतक लगाने, यातायात को सुव्यवस्थित रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, पेयजल व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने कहा कि माघमेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएंगी।