बदायूं:ग्राम गनियाई जैतपुर पुख्ता में गंदगी से ग्रामीणों नालियों की सफाई खुद करने को मजबूर।
31 Jan 2026

बदायूं:ग्राम गनियाई जैतपुर पुख्ता में गंदगी से ग्रामीणों नालियों की सफाई खुद करने को मजबूर।
बदायूं:ग्राम गनियाई जैतपुर पुख्ता में गंदगी से त्रस्त ग्रामीण, नालियों की सफाई खुद करने को मजबूर बदायूँ जनपद के ब्लॉक कादरचौक अंतर्गत ग्राम गनियाई जैतपुर पुख्ता में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई नजर आ रही है। गांव की नालियों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सफाई कर्मचारियों से नालियों की सफाई कराने की मांग की, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हालात ऐसे बन गए हैं कि मजबूरी में ग्रामीणों को खुद ही अपनी गलियों और घरों के आसपास की नालियों की सफाई करनी पड़ रही है।ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर प्रधान पति को भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। नालियों में भरे गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में नियमित रूप से सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाए और नालियों की शीघ्र सफाई कराई जाए, ताकि लोगों को गंदगी और बीमारियों से राहत मिल सके। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द इस गंभीर समस्या पर ध्यान देकर प्रभावी कार्रवाई करेगा।
Advertisement
Advertisement