अलीगंज में हनुमान मंदिर पर ग्रामवासियों के सहयोग से हुआ भंडारे का आयोजन
30 Jan 2026
Reporter --Kuldeep Kumar
एटा। जनपद एटा के अलीगंज क्षेत्र में टीडी स्कूल के पास, नई तहसील के सामने स्थित कैल्ठा में हनुमान मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धा और सेवा भाव का वातावरण देखने को मिला। ग्रामवासियों ने आपसी सहयोग से व्यवस्था संभाली और आयोजन को सफल बनाया।








