बदायूँ पुलिस : सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी सम्पन्न ।
28 Jan 2026
Reporter-- Rahul
बदायूँ पुलिस : सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी सम्पन्न बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन, बदायूँ में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।सैनिक सम्मेलन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके उपरांत आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारी, जेल अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी जीआरपी एवं समस्त थानाशाखा प्रभारी सम्मिलित हुए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी कार्यशैली की सराहना की गई।बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्यवाही, थानों पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर समयबद्ध निस्तारण, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच, लंबित विवेचनाओं व प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों को अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत जन-जागरूकता, महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी एवं महिला बीट आरक्षियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटर, ईनामिया, टॉप-10 अपराधी, गैंगस्टर, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शस्त्र निर्माण संग्रहण, गोकशी, जुआ-सट्टा एवं अवैध शराब के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। गैंगस्टर एक्ट के मामलों में धारा 14(1) के अंतर्गत अवैध संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही, सम्मन-वारंट की समय से तामील, गवाहों की न्यायालय में उपस्थिति तथा अभियोजन कार्यों की समीक्षा भी की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र 2.0 के तहत सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने तथा ऑपरेशन दृष्टि कन्विक्शन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अंत में पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।बैठक का उद्देश्य जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना रहा।








